Sunday, May 15, 2011

भजन



मैं वो गीत हूँ जो तेरी मुरली से कहे,
कभी मुझ को भी तू राग बना.
मैं वो थाप हूँ जो तेरे डमरू से कहे,
कभी मेरी भी धुन पे नाच ज़रा.
मैं वो मोती हूँ जो तेरी माला से कहे,
मुझको भी पिरो, मुझको भी सजा.

मैं काम, द्वेष, मद की दासी,
मेरे बंधन खोलो मनवासी,
मैं वो दीप हूँ जिसमे ज्योत नहीं,
मेरे नैनों को तू दरस दिखा.

जग मिथ्या है मैं बोल रही,
पर माया के पट खोल रही,
मैं वो प्राण हूँ जो बस डोल रहे,
मेरी नैय्या को तू पार लगा.

मेरे राम बनो, मेरे कृष्ण बनो,
मेरे शिव भी बनो, शक्ति भी बनो,
मेरी भक्ति बनो, मेरी बुद्धि बनो,
मेरी मुक्ति बनो परमेश्वरा....

MCN: CLX7T-SQ8BY-WT4GE

Friday, May 13, 2011

ये कैसी मैं!!




तुम कहते हो "तू कैसी है? कुछ भी करती रहती है..."
मैं कहती हूँ "जब तक तुमको हूँ पसंद, मैं जैसी भी हूँ, अच्छी हूँ"

जब ख़्वाब पिरोना सीखा मैंने,
तब शायद बहुत छोटी थी.
अब कैसे छूटे आदत ये,
आती-जाती साँसों सी?

तुम जानो दुनिया की दारी,
तुम समझो लोगों का खेल,
मेरी तो सारी दुनिया तुम हो,
जिससे है जन्मों का मेल.

जिन अधरों ने तुम को छुआ,
वो हर पल तुम्हारे हैं,
जिस धड़कन से दिल है सजता,
वो हर तरंग तुम्हारी है.

नाम न दे दीवानी का मुझको,
कह दो दुनिया वालों से,
पगली सी ख़ुशी जो आँखों से झाँखे,
तुम ही लाये हो सितारों से.

MCN: CJNS8-CS2A5-383Y8