Life से कोई race लगी है,
हर घड़ी जैसे भाग रही है,
एक पल New
Year की गूँज,
अगले पल दिवाली की फुलझड़ी है,
Life से कोई race लगी है...
लम्हों में लम्हे समेटे,
मेरी पलकें भीग रही हैं,
कुछ लम्हों को रोक लेने की,
मुझ पर जैसे ज़िद्द चढ़ी है...
Life से कोई race लगी है...
गरम पानी के बुलबुलों सा,
Excited हर incident है,
Incidents में दोस्त मिले थे,
आज शाम खाली पड़ी है...
Life से कोई race लगी है...
एक वक़्त पर कमरा मेरा,
मीठी जलेबी से भरा हुआ था,
Dieting ने अब मिठास छीन ली,
And मंजिल maze में गुम गयी है,
Life से कोई race लगी है...
दिल की हो या हो दिमाग की,
कोई लहर इतनी गहरी नहीं थी,
कई बार तैर के पार करी जो,
लहर वही सुनामी बनी है,
Life से कोई race लगी है...
कल, आज और कल मिलाकर,
छोटी सी ये किताब बनी है,
कैसे फाडूं काले पन्ने,
वो भी मेरी ज़िन्दगी है,
Life से कोई race लगी है...
Planning की अब लत पड़ी गयी,
Spontaneity से allergy है,
Future का blueprint भी ready,
जब की अगले पल की ख़बर नहीं है,
Life से कोई race लगी है...
जीतने को आदत बनाया,
Egos की जंग छिड़ी है,
Rules बहुत से list कर दिए,
खेल खेलना आता नहीं है,
Life से कोई race लगी है...
आगे बढ़ने की मारा-मारी,
सबको खुश करने की लाचारी,
कल जिसने थी मेरी मारी,
आज उसकी ही लग रही है,
Life से कोई race लगी है...
Extinction की कगार पर पहुंची,
बड़ी मुश्किल से एक मिली है.
ऊपर से तो सब हँसते हैं,
दिल से निकले वो हँसी नहीं है.
Life से कोई race लगी है...
सूरत, शब्दों के पीछे भागे,
नीयत सबकी ही एक सी है,
Hard-to-get का game है भाई,
मिल जाओ तो कदर नहीं है!
Life से कोई race लगी है...
Peace-peace चिल्लाकर देखो,
Inner
peace की खोज चली है,
थम जाने को जी करता है,
पर खुद के लिए ही time नहीं है...
Coz
life से ही race लगी है...
MCN: CDSJ8-121KJ-H761B
I read u'r all dastakhat,,,,,
ReplyDeletevery nice awesome
Thanks a lot :)
Delete